
(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी। स्थानीय नगर पंचायत दुद्धी के स्टेशन रोड पर स्थित एकमात्र वाटर पंप हाउस जिससे सैकड़ो लोगों की प्यास व उनका दैनिक कार्य भी होता है । पंप हाउस मे लगा मोटर एक सप्ताह से जलने के कारण नगर वासियों को पीने के पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अभी गर्मी प्रारंभ होने की कगार पर है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नं 2 स्टेशन रोड पर स्थित पंप हाउस से दर्जनों घरों के सैकड़ों लोगो की प्यास बुझती है। लेकिन वाटर पंप हाउस में लगा मोटर जल जाने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि पानी भरने के लिए घर से दूर दूसरों के दरवाजे पर महिलाओं को हैंडपंप से पानी लेने के लिए जाना पड़ रहा है। जो कि महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन गया है।यहाँ तक कि पानी सप्लाई बंद होने से लोगों के दैनिक कार्य मे भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने नगर पंचायत दुद्धी से जल्द से जल्द खराब मोटर को बदलकर नया मोटर लगाने की मांग किया है। ताकि पुर्व की भांति सुचारू से रुप से पानी सप्लाई संचालित हो सके।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










