बघाडु रेंज में मृत अवस्था मे मिला नीलगाय

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह दुद्धी|रेनुकूट वन प्रभाग के बघाडू वन रेंज डूमरडीहा गांव धरिकार बस्ती से लगी 100 मीटर की दूरी पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जा रही नहर के बीचो-बीच एक नीलगाय बुधवार की शाम मृत
  • अवस्था में पड़ा मिला, जिसे देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया| ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी कि यहां कोई जंगल भी नहीं है, और इतना बड़ा नीलगाय मृत
  • अवस्था में आया कहां से ,वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि नीलगाय के बाये पैर मे जलने का निशान है ,जिसे देख प्रतीत
  • हो रहा है कि नीलगाय की मौत
Share

रवि सिंह

दुद्धी|रेनुकूट वन प्रभाग के बघाडू वन रेंज डूमरडीहा गांव धरिकार बस्ती से लगी 100 मीटर की दूरी पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाई जा रही नहर के बीचो-बीच एक नीलगाय बुधवार की शाम मृत अवस्था में पड़ा मिला, जिसे देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया| ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी कि यहां कोई जंगल भी नहीं है, और इतना बड़ा नीलगाय मृत अवस्था में आया कहां से ,वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि नीलगाय के बाये पैर मे जलने का निशान है ,जिसे देख प्रतीत हो रहा है कि नीलगाय की मौत विद्युत करंट से हुई होगी जिसे लोगों द्वारा किसी अन्यत्र स्थान से लाकर नहर के बीच सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया ,जिससे यह प्रतीत हो कि नीलगाय की मौत जंगल में किन्हीं कारणों से हुई | ग्रामीणों का कहना है कि कुछ अराजक तत्व धनौरा सहित डूमरडीहा में जंगली सुअर फसाने के लिए करंट का फंदा लगाते है। उसी में यह नीलगाय फंसी होगी और करंट लगने से इसकी मौत हो गयी | पर्यावरण प्रेमियों ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जिनके कारण नीलगाय की मौत हो गयी|

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें