
डाला/सोनभद्र(अजय दुबे, गिरीश तिवारी) -स्थानीय चौकी अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कार पर भारत सरकार लिखी अनियंत्रित कार लगभग 2 किमी तक सड़क पर फर्राटा दौड़ती रही लोगों के मुताबिक शुक्रवार सायं 4 बजे लगभग तेलगुड़वा से डाला की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार गाड़ी नं UP70GC8299 बस स्टैंड से ही अनियंत्रित हो गई और साइकिल ,बोलेरो व कुछ लोगों को टक्कर मारती हुई आगे निकल गई अचानक से ऐसी घटना होते देख लोगों में अफरातफरी मच गई लोगों ने कार का पीछा करना चाहा तो कार सवार मस्जिद के समीप कार खड़ी कर मौके से फरार हो गया तब तक मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई चोटिल दीपक तिवारी,हरिबहादुर व अन्य लोग आक्रोशित होकर मौके पर पहुंच गए वहीं सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया इसके बाद पुलिस इनोवा गाड़ी को चौकी परिसर में खड़ा कराकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










