एनसीएल ककरी परियोजना की जमीन पर अवैध कब्ज़ा से लोगो में रोष

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शक्तिनगर:(अजयंत
  • कुमार सिन्हा)- एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर के चारों तरफ खाली पड़ी एनसीएल की जमीनों पर अवैध कब्जा तेजी से हो रहा है जिसको देखते हुए भी एनसीएल ककरी की सुरक्षा विभाग चुप्पी साधे…
  • एनसीएल की सुरक्षा विभाग ना तो अपनी जमीनों की रखवाली कर पा रहा है और ना ही इन भू माफियाओं पर कोई कार्रवाई कर रहा है जिसके कारण भूमाफियाओं के द्वारा एनसीएल की कीमती जमीनों…
  • एनसीएल में सुरक्षा विभाग को एनसीएल की भूमि व उपकरणों की देखरेख के लिए तैनात
Share

शक्तिनगर:(अजयंत कुमार सिन्हा)-

Advertisement

एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर के चारों तरफ खाली पड़ी एनसीएल की जमीनों पर अवैध कब्जा तेजी से हो रहा है जिसको देखते हुए भी एनसीएल ककरी की सुरक्षा विभाग चुप्पी साधे बैठी हुई है। एनसीएल की सुरक्षा विभाग ना तो अपनी जमीनों की रखवाली कर पा रहा है और ना ही इन भू माफियाओं पर कोई कार्रवाई कर रहा है जिसके कारण भूमाफियाओं के द्वारा एनसीएल की कीमती जमीनों पर आलीशान महल तैयार किया जा रहे हैं। एनसीएल में सुरक्षा विभाग को एनसीएल की भूमि व उपकरणों की देखरेख के लिए तैनात किया गया है इसके बावजूद भी एनसीएल के सुरक्षा विभागों के निष्क्रियता के कारण खदानों से डीजल कबाड़ कोयले की चोरी हो रही है तो वही एनसीएल की कीमती जमीनों पर अवैध कब्जा भी जोरों से किया जा रहा है जिसमें कुछ तथाकथित कलमकारो की भूमिका भी शामिल है और कब्जे को लेकर कई बार लाँ एंड ऑर्डर भी बिगड चुका है l ताज़ा मामला रेणुसागर के कोलगेट का है जहाँ लाखो की क़ीमत की मेन मार्केट मे एनसीएल ककरी की जमीन को भू माफियाओ ने कब्जा करना शुरू कर दिया है l जब कुछ लोगो ने इसकी शिकायत एनसीएल हेड क्वार्टर सिंगरौली मे किया तब जाकर हरकत मे आये सुरक्षा कर्मियों ने काम को रुकवाया l सुरक्षा कर्मी एस पी सिंह ने बताया कि काम रोक दिया गया है सोमवार को इसकी लिखित शिकायत पुलिस मे की जाएगी l

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें