खाना बनाते समय लगी आग पांच झुलसे

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट रवि सिंह दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में आज बड़ा हादसा होने से पांच लोग झुलस गए।
  • वैवाहिक की खुशिया बदली मातम में।
  • घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गया स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर भर्ती कराया गया जहां पर सभी का उपचार चल रहा है।
  • आपको बता दे किया यह हादसा नाश्ता बनाते समय एलपीजी गैस सिलेंडर चूल्हे में आग लगने के कारण हुई।
Share

रिपोर्ट रवि सिंह

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में आज बड़ा हादसा होने से पांच लोग झुलस गए। वैवाहिक की खुशिया बदली मातम में। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गया स्थानीय लोगों द्वारा सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर भर्ती कराया गया जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। आपको बता दे किया यह हादसा नाश्ता बनाते समय एलपीजी गैस सिलेंडर चूल्हे में आग लगने के कारण हुई। परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह नाश्ता बनाया जा रहा था इसी दौरान जब चूल्हे में माचिस जल रहे थे इसी दौरान एकाएक अचानक आग की तेज लपट उठी और पास में खड़े तीन बच्चे एवं दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीडर गांव में आज की सुबह नाश्ता बनाने के लिए गैस जलाते समय आग से 5 लोग झुलस गए। पांचों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। पांचों का इलाज यहां सीएचसी पर पर चल रहा है। घायलों में 8 से 10 वर्ष के तीन बच्चे बताए गए। आपको बता दे कि 31 वर्षीय सूर्यदेव मेहता पुत्र स्वर्गीय दशु मेहता निवासी ग्राम झुनका थाना धुरकी जिला गढ़वा झारखंड अपने दो बच्चे 10 वर्षीय अनूप कुमार व 8 वर्षीय राहुल कुमार के साथ दो दिनों पूर्व दुद्धी के बीडर गांव में अपने बहनोई विनोद कुशवाहा के यहाँ वैवाहिक कार्यक्रम में आये हुए थे। सूर्यदेव आज सुबह नाश्ता बनाने के लिए जैसे ही गैस चालू कर माचिस जला रहे थे कि जैसे ही माचिस जलाया एकाएक आग की तेज लपटे उठी जिसके चपेट में पांच लोग आ गए। जिसमें सूर्यदेव सहित उनके पास खड़े उनके दोनों बच्चे अनूप व राहुल सहित 10 वर्षीय किशन कुमार पुत्र शंकर कुमार निवासी झारखंड तथा 35 वर्षीय सविता देवी पत्नी कमलेश कुशवाहा निवासी बीडर झुलस गए।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें