
सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया कि मा. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायत करने तथा उसके निस्तारण हेतु आनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया गया है। उक्त एप पर चुनाव की घोषणा के दिनांक से मतदान दिवस तक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत अपलोड की जा सकती है, सी-विजिल एप का प्रयोग करने हेतु स्मार्टफोन गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर अपना मोबाइल नम्बर डालकर ओटीपी के माध्यम से एप में लागिन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। यदि किसी कारणवश सिविजील ऐप खुल न रहा हो या लॉगआउट होने के बाद लोगिन न हो रहा हो तो सीविजिल ऐप को अनइनस्टॉल कर दें और प्ले स्टोर से पुनः इंस्टॉल कर ले, आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ही आपका लॉगिन है ओटीपी के माध्यम से लॉगिन हो जाएगा पासवर्ड की कोई जरूरत नहीं है। सी-विजिल एप एक जी.आई.एस. आधारित एप है जिसमें साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव फोटो, वीडियो, आडियो ही अपलोड किया जा सकता है शिकायत अपलोड होने के उपरान्त 100 मिनट के अन्दर ही शिकायत का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उसी एप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाना है निस्तारण के पश्चात् विवरण शिकायत कर्ता के सी-विजिल एप पर स्वतः उपलब्ध हो जायेगा सी-विजिल एप निम्न प्रकार से प्रदर्शित होगा, आप सभी से अपील की जाती है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में आनलाइन शिकायत हेतु आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल एप का प्रयोग करें। CVIGIL citizen App डाउनलोड करें और चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन की सूचना दें।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










