
सोनभद्र। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने अवगत कराया है कि जनपद में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत रजनी कान्त पाण्डेय, उप सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2023-24 में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) योजनान्तर्गत विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी स्तर पर फीस लाॅक किये जाने हेतु पुनः पोर्टल खोले जाने एवं प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु निर्गत/प्रस्तावित समयावधि का निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी/जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फीस आदि का सत्यापन व प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी द्वारा फीस को अंकित कर डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाईन सत्यापित करने की तिथि 30 अप्रैल से 03 मई 2024 तक तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन एवं प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय/ एफिलियेटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी द्वारा भरी गयी फीस को अथवा स्वयं फीस अंकित कर डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाईन सत्यापित करके लाॅक करने की तिथि 04 मई से 07 मई 2024 तक निर्धारित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










