सपा को लेकर सीएम का बड़ा बयान, पढ़ते चढ़ेगा राजनीति पारा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • सीएम योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले माफिया भगाता था, अब जान बख्शने का भीख मांगता है।
  • सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं की संपत्ति का अधिग्रहण कर उस पर बिल्डिंग बनाकर गरीबों को दे।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ
Share

सोनभद्र। सीएम योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले माफिया भगाता था, अब जान बख्शने का भीख मांगता है। सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं की संपत्ति का अधिग्रहण कर उस पर बिल्डिंग बनाकर गरीबों को दे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में सपा पर हमला करते हुए कहा कि एक-एक गरीबों को आवास उपलब्ध हो जाएगा। हमने शुरुआत कर दी है। माफिया को मिट्टी में मिला रहे हैं। उनकी संपत्ति का अधिग्रहण कर रहे हैं और उस पर बिल्डिंग बनाकर गरीबों को दे रहे हैं। पहले माफिया भगाता था, अब जान बख्शने की भीख मांगता है। भाजपा विकास की गारंटी देती है। जंगल माफिया, लकड़ी माफिया, बालू माफिया, पशु माफिया हावी होकर आपके संसाधनों पर अधिकार करते थे। आज माफिया समाप्त हो रहे हैं। सीएम योगी ने सोमवार को सोनभद्र के दुद्धि में जनसभा की। यहां रॉबटर्सगंज लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी व विधायक रिंकी कोल तथा दुद्धि विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी श्रवण गौड़ के लिए समर्थन में मतदाताओं को साधा। कहा कि पीएम मोदी के मन में भारत के विकास और विरासत के बारे में जो संवेदना है, उसी का परिणाम है अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर। 500 वर्षों के बाद मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसी का परिणाम है कि 2025 का वर्ष पीएम मोदी ने जनजातीय वर्ष भगवान बिरसा मुंडा के वर्ष के रूप में घोषित करने का एलान किया है। भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी थी। आजादी के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जनजातीय समाज को आजादी से जोड़ने के लिए प्राण प्रिय से काम किया था। 2025 का वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में काम करेगा। सीएम योगी ने कहा कि दुनिया भारत के सामने नतमस्तक है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त हुआ है।

पहले आतंकी वारदात होती थी, सेना के जवान शहीद होते थे। लेकिन, यह नया भारत है छेड़ता नहीं है। जो छेड़ता है तो छोड़ता नहीं है। सीएम ने कहा कि सपा की सरकार के समय गरीब, जनजाति समाज के लोग भूख से मरते थे। किसान आत्महत्या करता था। नौजवान पलायन करते थे। दबंग, माफिया प्रवृत्ति के लोग जबरन आपकी संपत्ति पर कब्जा करते थे। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष का बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। 12 करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण किया है। सोनभद्र के जनजातीय समाज के लिए विशेष व्यवस्था की है। चेरो, गोंड, पनिका आदि के साथ कोल जाति के लोगों को आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।  सीएम ने कहा कि सोनभद्र वाले बहादुरी से काम करते हैं। आप पर हमें गर्व है। अगला चार दिन देश को दें। हर व्यक्ति 10-10 घर जाकर आत्मनिर्भर-विकसित भारत और मोदी को फिर पीएम बनाने के लिए वोट मांगे। बोलें कि रिंकी कोल को कप-प्लेट पर वोट देकर दिल्ली भेजना है। उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त करने के साथ ही उसकी संपत्ति पर गरीबों के मकान बनाने, महिला संरक्षण गृह स्थापित करने, अच्छे हॉस्पिटल के साथ विकास प्रक्रिया को बढ़ाने तथा अयोध्या, काशी के बाद मथुरा की तरफ बढ़ने कि लिए कमल का फूल खिलाना है। हर व्यक्ति चार दिन में 40 घर जाकर संपर्क करे और हर मतदाताओं को मतदान केंद्र ले जाकर वोट दिलाए। सीएम ने कहा कि सपा के लोग रामद्रोही हैं। यह रामभक्तों पर गोली चलाते थे। यह आज भी कह रहे कि सपा-कांग्रेस सत्ता में आई तो ओबीसी, अनुसूचित जाति व जनजाति का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे, लेकिन भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। यह सत्ता में आने पर विरासत टैक्स लगाएंगे। इनका विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। हम यह विरासत टैक्स भी नहीं लगाने देंगे। सपा-कांग्रेस को वोट देने से राम मंदिर का मिला पुण्य पाप में बदल जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें