
रिपोर्ट रवि सिंह

दुद्धी/बुधवार को शाम 6 बजे आकाशीय बिजली से विंढमगंज थाना क्षेत्र से सटे झारखंड बॉर्डर पर स्थित चैनपुर गांव के एक सिद्धनाथ पासवान उम्र लगभग 32 पुत्र जवाहीर पासवान जो अपने घर के पास लगे पेड़ के नीचे खड़ा था, कि तेज बारिश गड़गड़ाहट के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरीके से झुलस गया परिजनों ने घरेलू उपचार कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले आये जहाँ से चिकित्सकों ने सीएचसी दुद्धी के लिए रेफर कर दिया,दुद्धी अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया!जब उसे अस्पताल लाया गया तो चिकित्सक प्रवीण कुमार ने उसे देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया, परिजनों ने शव का पीएम न करने की बात कहकर शव को अपने साथ घर ले गए। वही विंढमगंज थाना क्षेत्र के ज़ोरुखाड गाँव की दो महिला संगीता देवी उम्र 38 वर्ष पत्नी रामप्यारी भी आकाशीय बिजली से कमर के पास झुलस गई, तथा दिव्या भारती उम्र 19 वर्ष पुत्री ओम प्रकाश भी सदमे में आ गई। जिन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण के द्वारा दोनों का इलाज जारी हैl
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










