
रिपोर्ट रवि सिंह
(दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी में बीती देर रात्रि 35 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी बलराम कुमार जो भुईया टोला की रहने वाली थी जानकारी के अनुसार बीती रात्रि अपने परिवार जन के साथ खाना पीना कर जमीन पर सोई हुई थी,कि देर रात्रि सांप ने उसके बाएं हाथ में डस लिया, जब उसे किसी के काटने का आभास हुआ,तो उसने उठकर देखा तो घर से बाहर एक करैत साप भागता हुआ दिखा, जिसे देख महिला चीखने चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुन आसपास के ग्रामीण व घर वाले पहुचे एवं एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया जहां चिकित्सक द्वारा इलाज जारी किया गया!सुबह लगभग 3:00 बजे भोर में विवाहिता ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई!चिकित्सक द्वारा अस्पताल के मेमो से दुद्धी कोतवाली को सूचना दी गई,उधर अस्पताल से मृतिका का शव परिजन घर ले आये!जब पुलिस अस्पताल में पहुंची तो शव और उसके परिजन नहीं मिले तब पुलिस ने टेलीफोन के माध्यम से जानकारी लिया,तब पता चला की मृतिका का शव घर पर है!पुलिस तत्काल खजूरी गांव में पहुंची और शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पीएम करने हेतु, शव विच्छेदन गृह दुद्धी भेजा एवं अग्रिम कार्यवाही में पुलिस जुट गई।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










