
रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र। वन विभाग 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम के बुधवार को दुद्धी वन रेंज के स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीडर में वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड ने बच्चों व ग्रामीणों को मानव जीवन मे पर्यावरण का महत्व समझाया ,बताया कि एक पेड़ हमे पूरे जीवन शुद्ध हवा ,छाया , फल आदि प्रदान करती है| एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होती है।कार्यक्रम दौरान विधायक ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया उनके साथ उनके अनुज पुत्र नीरेंद्र गोड , डीएफओ भानेन्द्र सिंह ,एसडीओ पिपरी उषा ने भी विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। अंत मे ग्रामीणों सहित बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और उन्हें विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ो पौधे वितरित किये जिसे उन्हें अपने घर के आस पास लगा कर उसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी सौंपी। अंत में पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों ने विद्यालय परिसर से रैली निकाली जिसे मुख्य अतिथि विधायक विजय सिंह गोंड ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया बच्चों ने गांव के मजरे मजरे जाकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव ,नगर अध्यक्ष गौस मोहम्मद खान , ग्राम प्रधान सुरेश चंद ,विद्यालय के प्रधानाचार्य मुसई राम , वन क्षेत्राधिकारी दुद्धी गर्जन राम वन दरोगा कन्हैया लाल , माधव राम , रमेश गुप्ता सहित रेंज के समस्त वनकर्मी उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










