मारुति नंदन महायज्ञ में परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी 

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • रामगढ़ कसारी स्थित
  • भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ  के दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।  हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर…
  • प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
Share

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ  के दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।  हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए मारुति नंदन महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। करुणा सिंह, सीता अग्रवाल, शारदा देवी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, परमानंद मौर्य चिंता मौर्या, रिशिता केसरी, विमला देवी, रजवंती मौर्या, कालो देवी, शांति, संत सूरज महाराज, राजेंदर, मुन्ना बाबा,  सुभराम महाराज, राजकिशोर प्रभु जी आदि लोग मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें