तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटा, दस घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • परासपानी के पास एक तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित
  • होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया , जिस पर सवार 10 घायल हो गए ।
Share

गिरीश तिवारी

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत परासपानी के पास एक तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया , जिस पर सवार 10 घायल हो गए । मिली जानकारी अनुसार सोमवार की दोपहर करीब 12.15 बजे पिकप वाहन जो डाला से हाथीनाला की तरफ जा रही थी तेलगुडवा से आगे वाराणसी शक्ति नगर स्टेट हाईवे पर स्थित परासपानी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया ।

Advertisement

पिकप पर सवार दर्जनों यात्री तेलगुड़वा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली लड़की की विदाई के लिए जा रहे थे ।जिसमे दस यात्री में देवनाथ उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र छोटन शिव कुमार उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र मटुकधारी ,पूजा उम्र करीब 20 वर्ष पति शिव कुमार, छविन्दर उम्र करीब 54 वर्ष पुत्र कलेश्वर,नार सिंह उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र कुलेश्वर, रमेश उम्र करीब 15 वर्ष पुत्र भोला ,गुडडी उम्र करीब 15 वर्ष पुत्री परमेश्वर , विनोद उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र रामधनी ,हिरावती उम्र करीब 30 वर्ष पत्नी रामदयाल ,गोलो उम्र करीब 10 वर्ष पुत्र विनोद घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सीएचसी चोपन भेजा गया ,एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें