युवा मंच ने शुरू किया रोजगार अभियान, सुपर रिच पर टैक्स लगा शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार की गारंटी की जाए

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट रवि सिंह) दुद्धी, सोनभद्र।
  • कॉरपोरेट व उच्च अमीरों की संपत्ति पर समुचित
  • कर लगाया जाए, सभी नागरिकों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार की गारंटी की जाए,सरकारी विभागों में रिक्त
  • पदों को भरा जाए और हर व्यक्ति के सम्मानजनक ज़िंदगी की संवैधानिक मूल्यों के आधार पर गारंटी के सवालों को लेकर युवा मंच की टीम ने आज दुद्धी में भाऊराव देवरस डिग्री कॉलेज में छात्रों…
Share

(रिपोर्ट रवि सिंह)

दुद्धी, सोनभद्र। कॉरपोरेट व उच्च अमीरों की संपत्ति पर समुचित कर लगाया जाए, सभी नागरिकों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार की गारंटी की जाए,सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाए और हर व्यक्ति के सम्मानजनक ज़िंदगी की संवैधानिक मूल्यों के आधार पर गारंटी के सवालों को लेकर युवा मंच की टीम ने आज दुद्धी में भाऊराव देवरस डिग्री कॉलेज में छात्रों से बड़े पैमाने पर संपर्क किया और उनके बीच में पर्चा वितरण किया। युवा मंच की टीम ने दुद्धी के अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की और रोजगार अभियान में उनका समर्थन मांगा।युवा मंच की टीम ने कहा कि देश में रोजगार दिया जा सकता है बशर्ते की कारपोरेट्स व सुपर रिच की संपत्ति के ऊपर टैक्स लगाकर संसाधन जुटाए जाएं। देश के हर नागरिक के शिक्षा और स्वास्थ्य की भी गारंटी इसके माध्यम से की जा सकती है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तत्काल रिक्त पड़े जितने भी सरकारी पद है उन पर भर्ती करनी चाहिए और पेपर लीक की घटनाओं पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिए। युवा मंच के नेताओं ने देखा कि बेरोजगारी का गंभीर संकट दुध्दी के इलाके में मौजूद है। यहां बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है और रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में छात्र और युवा जाने के लिए मजबूर है। लड़कियों की शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज का निर्माण नहीं है और पोखरा में जो सरकारी डिग्री कॉलेज बना है उसे भी आज तक चालू नहीं किया गया। इस सवाल पर लोगों से सलाह मांगी गई है कि कैसे दुध्दी में एक बड़े रोजगार आंदोलन को खड़ा किया जाए। अभियान में युवा मंच संयोजक सविता गोंड, जिलाध्यक्ष रूबी गोंड, सुगवंती गोंड, राजकुमारी गोंड, मैक्सवेल विलियम, रितेश मौर्या, सुमन सोनी, सत्य मौर्य, विवेकानंद, अरविंद मौर्य, विश्वनाथ, देवंती मौर्य, गीता, संजय कुमार, प्रिया आदि लोग रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें