
रिपोर्ट गिरीश तिवारी
सोनभद्र। डाला नगर क्षेत्र स्थित वनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंधक अजीत कुमार दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश सरकार की योजना के तहत 73 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। टेबलेट पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन व संतोष कुमार बबलू ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि श्री जैन ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता हैं जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने छात्रों के अध्ययन को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है।

छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क टेबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। इसका सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाए । संचालन विद्यालय के शिक्षक अखिलेश शर्मा,इस दौरान प्रभारी प्राचार्य के एन पांडेय, हनुमान सिंह,भैरो प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










