
पब्लिक भारत डेस्क
कानपुर। बीजेपी के पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने आज सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर अपर श्रमायुक्त कार्यालय में पहुंचकर श्रमिक बस्ती छोटा सेंट्रल पार्क शास्त्री नगर में भू-माफियों द्धारा अवैध कब्जों को लेकर एक पत्र सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की है उनका कहना है कि बीजेपी के ही कुछ लोग वरिष्ठ लोगों कु फोटो लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर रखे हैं और किराया वसूली कर रहे पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि अपर श्रमायुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश श्रमायुक्त कार्यालय और मुख्यमंत्री को लिखित में पत्र देकर इन भू-माफियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर चुके हैं लेकिन फिर भी अभी कोई कार्यवाही नहीं हुयी है,,इस संबंध मे अपर श्रम आयुक्त पी के सिंह ने बताया कि इस मामले में एक टीम गठित की गयी है और निरिक्षण किया गया जहां पर लगभग बीस परिवार के 65 लोग निवास कर रहै है जो कि काफी वर्षो से रह रहे हैं इसकी एक रिपोर्ट श्रमायुक्त को भेज दी गयी है आइए जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उस आधार निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि कोई भी भूमाफिया होगा उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा पर मुसलमान को मायूस होने की जरूरत नहीं सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा रखें हम मस्जिद की एक ईंट भी हिंदू फरीक को नहीं देंगे। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले से मुसलमानों को मायूस होने की जरूरत नहीं, सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा रखें। मुसलमानों का स्पष्ट नजरिया है कि हम मस्जिद की एक ईंट भी हिन्दू फरीक को नहीं देंगे। हिन्दू फरीक के साथ और आर एस एस के साथ हम बात चीत करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पहल करें तो ज्यादा बेहतर होगा।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










