मिट्टी का मकान गिरने से अंधेड़ की दबकर हुई मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रिपोर्ट रवि सिंह सोनभद्र।
  • विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत
  • फुलवार में खपरैल मकान गिरने से एक बुजुर्ग की हुई मौत,जानकारी अनुसार 58 वर्षीय मुनेश्वर कन्नौजिया पुत्र मानदेव निवासी फुलवार नित्य दिन के भांति अपने कच्चे खपरैल मकान में सोये हुए थे, बुधवार की अर्धरात्रि…
  • हो गई,गुरुवार की सुबह परिजनों ने घर गिरा हुआ देखा, तो शोर मचाने लगे,और पास- पड़ोस के मदद से अधेड़ के शव को बाहर निकाला गया,तो देखा कि मुनेश्वर की मौत
Share

रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवार में खपरैल मकान गिरने से एक बुजुर्ग की हुई मौत,जानकारी अनुसार 58 वर्षीय मुनेश्वर कन्नौजिया पुत्र मानदेव निवासी फुलवार नित्य दिन के भांति अपने कच्चे खपरैल मकान में सोये हुए थे, बुधवार की अर्धरात्रि में अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिससे मलबे के नीचे बुजुर्ग की दब कर मौत हो गई,गुरुवार की सुबह परिजनों ने घर गिरा हुआ देखा, तो शोर मचाने लगे,और पास- पड़ोस के मदद से अधेड़ के शव को बाहर निकाला गया,तो देखा कि मुनेश्वर की मौत हो गई थी।

Advertisement

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान दिनेश यादव व जिम्मेदार अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को सूचना दिया| आनन फानन में पहुचे तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ,कानूनगों, लेखपाल व स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गए। तहसीलदार ने मृतक परिवार के लोगो को सांत्वना देते हुए भरोसा दिया, कि शासन के तरफ से हर सम्भव सहायता किया जायेगा। आपको बता दे कि उक्त मृतक बुजुर्ग गरीब किसान था,किसी तरह से खेती किसानी व मजदूरी करके अपने परिवारजनों का जीवनयापन करता था, जिसके दो पुत्र है।ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि फुलवार ग्राम पंचायत में लगभग सैकड़ों गरीबो का घर इससे भी जर्जर स्थिति है, जो इस बारिश के मौसम में कब गिर जाये,इसका कोई पता नही,जो बड़ी दुर्घटना को दावत भी दे रहा हैं।जिसे संज्ञान लेने की आवश्यकता है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग किया हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें