
रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के रजखड गांव गुप्ता मोड़ के पास सुबह लगभग 7:30 हिंडालको कार्बन प्लांट से ड्यूटी कर कुड़वा गांव घर के लिए लौट रहे, सुरेंद्र यादव 30 वर्ष पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी कुड़वा थाना कोन, जो रेनुकूट में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद तैनात हैं। सुबह 6:00 बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से सवार होकर रेणुकूट से कुड़वा के लिए निकला था कि रजखड गुप्ता मोड़ के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार मौके से फरार हो गया।

वाहन के धक्के से सुरेंद्र यादव खून से लथपथ घायल अवस्था मे होकर सड़क किनारे गिरा हुआ था। जिसे ग्रामीणों के द्वारा घायल देख,घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस व ऐंबुलेंस को दिया, सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे लकर भर्ती कराया और घायल के परिजनों को सूचना दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. संजीव ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुछ घंटो के बाद हिंडाल्को ग्रासिम इंडस्ट्रीज की एंबुलेंस अस्पताल में पहुंच गई और घायल सुपरवाइजर को इलाज हेतु हिंडालको अस्पताल के लिए परिजनों के साथ ले गई,इस मौके पर हिंडालको कर्मचारी बीके सिंह, शिवकुमार सिंह, राजेश सिंह परिजन मौजूद रहे ।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










