लापता मासूम छात्र का पानी में उतराया मिला शव

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट रवि सिंह) दुद्धी।
  • स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमवार कॉलोनी के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
  • एक 6 वर्षीय बालक, हिमांशु, का शव पानी से भरे गड्ढे में उतराता हुआ मिला।
  • स्थानीय लोग जब उस स्थान से गुजर रहे थे, तो उन्होंने गड्ढे में शव देखा और शोर मचाया।
Share

(रिपोर्ट रवि सिंह)

Advertisement

दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमवार कॉलोनी के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 6 वर्षीय बालक, हिमांशु, का शव पानी से भरे गड्ढे में उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोग जब उस स्थान से गुजर रहे थे, तो उन्होंने गड्ढे में शव देखा और शोर मचाया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तुरंत अमवार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की। हिमांशु के पिता, प्रमोद कुमार, ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्होंने अपने बेटे को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए छोड़ा था। दोपहर 2 बजे विद्यालय से लौटते समय हिमांशु घर नहीं पहुंचा। काफी देर हो जाने पर परिवार ने उसे खोजने का प्रयास किया। आस-पास के इलाके और दोस्तों के घर भी पता किया, लेकिन कुछ  जानकारी नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी, और पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव के पास स्थित एक गहरे गड्ढे में बच्चे का शव उतराता हुआ मिला है, जिसमें बरसात का पानी जमा था। चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हिमांशु विद्यालय गया था, लेकिन लौटते समय लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर तलाश की जा रही थी। शनिवार को ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चरी हाउस भेज दिया है। जांच जारी है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें