खजूरी गांव का अंडरपास में पानी भरा, अंडरपास बना नहर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • (रिपोर्ट रवि सिंह) दुद्धी, सोनभद्र।
  • दुद्धी नगर(DXN)रेलवे स्टेशन तथा महुअरिया के बीच खजुरी स्थित
  • गेट नं0 60 को बन्द करके बनाया गया अण्डर पास पुलिया से हो रही समस्याओं को लेकर अयूब अली ने रेल मंत्री सहित
  • डीआरएम धनबाद मंडल को पत्र भेजकर पूर्व की भांति गेट संचालन की मांग उठायी हैं।मंडल रेल प्रबंधक धनबाद मंडल को भेजें पत्र में कहा हैं कि खजुरी अंडर पास पुलिया में बरसात
Share


(रिपोर्ट रवि सिंह)

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी नगर(DXN)रेलवे स्टेशन तथा महुअरिया के बीच खजुरी स्थित गेट नं0 60 को बन्द करके बनाया गया अण्डर पास पुलिया से हो रही समस्याओं को लेकर अयूब अली ने रेल मंत्री सहित डीआरएम धनबाद मंडल को पत्र भेजकर पूर्व की भांति गेट संचालन की मांग उठायी हैं।मंडल रेल प्रबंधक धनबाद मंडल को भेजें पत्र में कहा हैं कि खजुरी अंडर पास पुलिया में बरसात में 3 से 4 फीट पानी जमा हो जाता है और पानी न रहने पर भी सिर्फ छोटी गाडियों का ही आवागमन हो पाता है। बड़ी गाड़ियों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित है। रेल विभाग के अधिकारियों द्वारा पुल के दिवार पर चेतावनी लिखा हुआ है कि काफी पानी जमा होने से गाड़ी पार न करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है एवं इसी में नियन्त्रण कक्ष चोपन मो० नं0 9794849682, नियंत्रण कक्ष धनबाद मो० नं0 9771445065 और व० अ० अभि० (कार्य) रेनुकूट मो० न० 9794848742 दर्शाया गया है। पूर्ण जानकारी के बाद भी रेल मंत्रालय द्वारा गेट नं० 60 को बन्द कर दिया गया है। गेट बन्द हो जाने से लगभग 20 गांव विकास से वंचित हैं और पुल के नीचे जलभराव होने से जगह जगह गड्‌ढ़ा हो गया है,जिससे स्कूली बच्चों का पैदल साईकिल व दोपहिया वाहनों से प्रतिदिन आना जाना खतरों से खाली नहीं है। इसी सड़क से होकर आगे अमवार कनहर बाँध बनकर तैयार है जिसके अन्तर्गत कई कल कारखाने प्रस्तावित है। दुद्धी-महुअरिया रेलवे स्टेशन के बीच दूसरी रेलवे लाईन का निरीक्षण करने आए मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय को गेट खोलवाने सम्बन्धित लिखित पत्र देने के बाद भी सज्ञान नहीं लिया गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं। उन्होंने मांग की हैं कि उपरोक्त बातों को संज्ञान में लेते हुए गेट नं0 60 को चालू करने की कृपा करें जिससे आम जनमानस के आवागमन में कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें