
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के मिर्जामुराद कछवां वार्डर जीटी रोड पर सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार 10 लोगों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने वाराणसी प्रयागराज मार्ग पर रास्ता जाम किया। करीब चार घंटे जाम चला। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल के समझाने के बाद लोगों की भीड़ तितर बितर हुई। परिजनों ने मृतकों के परिवार को 5 लाख मुआवजबआर्थिक मदद की मांग की हैं। ट्रैक्टर सवार भदोही से काम करके रात में लौट रहे थे। हादसा करीब एक बजे हुआ। हादसे की खबर लगते ही मृतको के परिजनों की भीड़ पोस्टमार्टम हाउस पर सुबह से ही पहुँच रही हैं। वाराणसी मिर्जामुराद के श्रमिक भदोही में छत की ढलाई का काम करने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर लौट रहे थे । हादसे में ट्रैक्टर सवार 13 लोगों में से 10 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। 3 लोग घायल थे। जिन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर BHU वाराणसी भेजा गया। ट्रैक्टर सवार सभी लोग भदोही से छत की ढलाई का काम करके अपने घर मिर्जामुराद वाराणसी जा रहे थे । थाना कछवां पुलिस मृतकों के शव कों कब्जें में लेकर मर्चरी भेजवाया गया। घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताया गया है । थाना कछवां पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी किया कार्यवाही की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। श्रमिकों के परिवार को परिजनों ने आर्थिक मदद किए जाने की मांग की है ।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










