तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से छात्र की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह सोनभद्र।
  • म्योरपुर थाना क्षेत्र के कटबंधवा गांव के समीप म्योरपुर-बभनी मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।
  • तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र नित्यानंद प्रजापति की मौत
  • हो गई।
Share

रवि सिंह


सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कटबंधवा गांव के समीप म्योरपुर-बभनी मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र नित्यानंद प्रजापति की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल छात्र को सड़क से हटाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। छात्र की पहचान कचन गांव निवासी नित्यानंद प्रजापति पुत्र राम भजन प्रजापति के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।

परिजनों में शोक, पिकअप गाड़ी का नहीं मिला सुराग

Advertisement

मृतक के पिता राम भजन प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा कटबंधवा स्थित विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहा था, तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पिकअप गाड़ी का नंबर अज्ञात है,

सीसीटीवी फुटेज से जुटाए जा रहे सुराग

प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि छात्र के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पिकअप वाहन की पहचान के लिए पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें