प्रधान जी ने किया ऐसा कांड, मुकदमा दर्ज

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • आजमगढ़ में निर्माणाधीन मकान को दर्जनों की संख्या एकत्रित
  • लोगों द्वारा तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग आदि को उसे तोड़ते हुए दर्जनों की संख्या में लोग दिखाई पड़ रहे हैं।
  • इस मामले में पीड़ित
Share

आजमगढ़ में निर्माणाधीन मकान को दर्जनों की संख्या एकत्रित लोगों द्वारा तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग आदि को उसे तोड़ते हुए दर्जनों की संख्या में लोग दिखाई पड़ रहे हैं। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला अहरौला थाने के धनेज पांडेय गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने मकान मालिक के पक्ष की तहरीर पर 31 अक्तूबर को अहरौला पुलिस ने गांव के प्रधान पति सहित सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यहां दो पक्षों के बीच मामला चल रहा है। एक पक्ष के सलीम द्वारा अपने मकान का निर्माण कराया जा रहा है। वही दूसरे पक्ष का आरोप है की मकान को सरकारी जमीन पर बनाया जा रहा है। जिसे लेकर महीनों से दोनों पक्ष आमने सामने हैं। पीड़ित सलीम द्वारा बताया गया है कि हमारे द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम के आदेश पर पैमाइश हो चुकी है। जन सूचना अधिकार के तहत जन सूचना भी हमने मांगी थी जिसमें हमारा निर्माणाधीन मकान सरकारी जमीन से दूर है। पुलिस के द्वारा सलीम पुत्र अजीज की तहरीर पर 31 अक्तूबर को गंभीर धाराओं में प्रधान पति समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है एक पक्ष के सलीम पुत्र अजीज की तहरीर व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गांव के प्रधान पति सहित सात नामजद पर मुकदमा दर्ज किया गया है

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें