
डाला/सोनभद्र (राकेश पाठक)- चोपन थाना अंतर्गत बग्घानाला के पास फ्लाईओवर पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, सोमवार की दोपहर में थाना चोपन क्षेत्र के बग्घानाला के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग के फ्लाईओवर पर चोपन से डाला की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर जुटे लोगो ने घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी चोपन के लिए भेज दिया गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चोपन पुलिस एवं 112 ने हाइड्रा क्रेन द्वारा गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










