
सोनभद्र(राकेश पाठक): चोपन थाना क्षेत्र कुकर बंधा गांव से बागपत कमाने गए युवक का शव आज गांव में पहुंचा तो गाँव वालो ने एम्बुलेंस को रोक कर मुआवजे की मांग करने लगे। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाँव वालो को समझा बुझाकर शव को दाह संस्कार कराया।
चोपन थाने के उपनिरीक्षक मेराज खान ने बताया कि अजय गोंड़ पुत्र रमाशंकर 17 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत कोटा के कुकरबंधी जो कुछ माह पहले बागपत काम करने के सिलसिले में गया था, वहां कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, जिसकी मौत एक जनवरी को हो गई थी।
बेटे के मौत की सूचना होने पर अजय के पिता रमाशंकर बागपत गए थे, बागपत की पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से मृतक अजय के शव को ग्राम पंचायत कोटा के कुकरबंधीं गाँव में भेजा गया। जिसका शव शुक्रवार को घर पहुँचते ही परिजन विलाप करने लगे और मुवावजे को लेकर ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को रोक दिया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर परिजनों द्वारा दाह संस्कार कराया गया।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार









