
डाला/सोनभद्र(राकेश पाठक,गिरीश तिवारी)-छत्तीसगढ़ बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या से शोक में डूबे स्थानीय पत्रकारों ने बुधवार को नगर क्षेत्र के शहिद स्थल पर राजवंश चौबे की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहनशक्ति मिले इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक सभा में शामिल दर्जनों पत्रकारों ने दिनों दिन पत्रकारिता के क्षेत्र मे बढ़ती असुरक्षा तथा आए दिन घटते अप्रिय घटनाक्रम पर चिंता जाहिर करते हुए, युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकार की नृशंस हत्या पर रोष एवं शोक व्यक्त किया। संचालन जगदीश व गिरीश तिवारी ने किया।इस दौरान राजकिशोर,सैयद आरिफ,नीरज पाठक, अर्जुन सिंह,सोनू पाठक, अभिषेक शर्मा ,शशि चौबे, मंटू शर्मा ,मिथिलेश भारद्वाज ,अजीत सिंह, शोएब खान, संजय केसरी ,अनिल अग्रहरि ,टीएल भास्कर रामप्यारे मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










