सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से हुआ घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र: (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-करमा थाना अंतर्गत
  • केकराही बाजार में रविवार को सुबह सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल के लिए उपचार हेतु भेज दिया गया।
  • हालत
Share

सोनभद्र: (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-करमा थाना अंतर्गत केकराही बाजार में रविवार को सुबह सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल के लिए उपचार हेतु भेज दिया गया। हालत गम्भीर देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को ककराही बाजार में पटेहरा गांव निवासी विनोद कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र कमरु मौर्य जो अपनी ऑटो से केकराही  बाजार में किसानों की  सब्जी लेकर हिंदूवारी मंडी में जाने के लिए उसे ऑटो पर रख रहा था कि सुबह घना कोहरा होने की वजह से एक पीछे से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया जिससे ऑटो चालक विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना देख ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पटेहरा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक विनोद कुमार काफी गम्भीर हालत में है जिसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें