
डाला/सोनभद्र (राकेश पाठक):-डाला चौकी क्षेत्र के मलिन बस्ती में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे मरम्मत के कार्य को निजी कंपनी के अधिकारियों कर्मचारियों ने रुकवा दिया जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्षा व स्थानीय लोगों द्वारा जमकर विरोध किया गया बुधवार को सुबह 11:00 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती देवी द्वारा मलिन बस्ती सेक्टर सी हनुमान मंदिर के पीछे नाला एवं रास्ते की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था जिसकी सूचना अल्ट्राटेक के अधिकारियों को हुई तो वह अपने कर्मचारियों सुरक्षा कर्मियों सहित मौके पर जा धमके और कार्य को रुकवा दिया जिसका नगर पंचायत अध्यक्ष व स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया, रास्ता व नाले की मरम्मत का कार्य रुकवाने को लेकर निजी कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों व स्थानीय लोगों में वाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई इसके बाद दोनों पक्ष चोपन थाने पहुंचे और वहां तहरीर दी वहीं इस मामले पर सीओ सिटी चारु द्विवेदी ने कहा है की तहरीर दोनों पक्षों से मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










