दुद्धी बार एसोसिएशन का शपथ समारोह हुआ संपन्न

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)- दुद्धी बार एसोशिएशन सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित
  • पदाधिकारियों का भव्य शपथ
  • ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
  • जिसमें बतौर मुख्य अतिथी के रूप में रविन्द्र विक्रम सिंह ( जिला एवं सत्र न्यायाधीश ) व समारोह अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि हरिशंकर सिंह एवं विनोद कुमार पांडेय आदि की गरिमामयी उपस्थिति…
Share

Advertisement

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)- दुद्धी बार एसोशिएशन सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथी के रूप में रविन्द्र विक्रम सिंह ( जिला एवं सत्र न्यायाधीश ) व समारोह अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि हरिशंकर सिंह एवं विनोद कुमार पांडेय आदि की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार व सहायक चुनाव अधिकारी विजय सिंह,रामदुलारे,अरुणोदय जौहरी,कृष्ण देव अग्रहरि ने नवनिर्वाचित कार्यकारणी के अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव सचिव राकेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए विपिन बिहारी, उपाध्यक्ष पद हेतु दुवेस प्रकाश,राम सागर कनिष्क उपाध्यक्ष में प्रदीप कुमार,कृष्ण नन्द तिवारी, आदि पदाधिाकरीयो को पद व गोपनियता की शपथ दिलायी।

समारोह को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि रविन्द्र विक्रम सिंह ने कहा की अधिवक्ता समाज की रीढ़ होते है कानुन व्यवस्था व समाज की धुरी के रूप में अधिवक्ता अपने कर्तव्यो एव दायित्यो का बखुबी निर्वाह करते है। जिससे समाजिक स्थिरता कायम रहे । कहा की निर्वाचन के पुर्व हर पदाधिकारी एक आम अधिवक्ता होता है। लेकिन जैसे ही वह संगठन में चुन लिया जाता है उसकी जिम्मेदारी पुरी अधिवक्ता समाज के प्रति बढ़ जाती है। ऐसे में किये जाने वाला हर कार्य अधिवक्ता समाज को प्रभावित करता है। ।वही समारोह अध्यक्ष ने कहा की अधिवक्ता समाज का दर्पण होता है उसे किसी भी तरह से झुठलाया नही जा सकता। अधिवक्ताओ का एक अलग पहचान होता है जिसे सभी समाज के लोग विद्वान अधिवक्ता कह कर सम्बोधित करते है।अगर अधिवक्ता अपने कार्यो के प्रति ईमानदार रहे तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हे डीगा नही सकती। आयोजक मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ने नयी कार्यकारणी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुंसिफ मजिस्ट्रेट प्रशांत सिंह व अरुण कुमार सिंह उपजिलाधिकारी न्यायिक अश्वनी कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन
जितेन्द्र श्रीवास्तव निवर्तमान अध्यक्ष, रामपाल जौहरी, कुलभूषण पाण्डेय, नंदलाल अग्रहरि, सन्नों बानो,प्रभु सिंह कुशवाहा,शिवशंकर गुप्ता,छोटेलाल, अशोक कुमार सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें