सोनभद्र। पांच वर्षीय मासूम ने भुजिया नमकीन समझकर कीटनाशक निगला,हालत गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)):- जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम ने भुजिया नमकीन समझकर कीटनाशक निगल लिया।
  • उसकी हालत
  • खराब होने पर परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
  • ये है पूरा मामलापन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलगाई निवासी अंश (05) पुत्र संतोष सुबह घर में ही खेल रहा था।
Share

सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)):- जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम ने भुजिया नमकीन समझकर कीटनाशक निगल लिया। उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये है पूरा मामला
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलगाई निवासी अंश (05) पुत्र संतोष सुबह घर में ही खेल रहा था। खेलते-खेलते उसके हाथ में कीटनाशक लग गया। इसे चने की फसल में छिड़काव के लिए घर में रखा गया था। कीटनाशक को भुजिया नमकीन समझकर अंश ने तुरंत उठाकर मुंह में डाल लिया। कड़वा लगने पर परिजनों को बताया। कुछ देर बाद मासूम की हालत खराब हो गई। उसे अचेत होते देख परिजन आनन- फानन भागकर पीएचसी चतरा पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में मासूम का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि कीटनाशक देखने में भुजिया नमकीन जैसा है, जिसे बच्चे ने नमकीन समझकर निगल लिया था।  

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें