आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर धर्मगुरुओं के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक-

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ◆शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील-◆अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त
  • कार्यवाही- सोनभद्र (अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-आगामी पर्व महाशिवरात्रि पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह , एडीएम नमामि गंगे, एसडीएम घोरावल व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल…
  • शिवद्वार मन्दिर पर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत
  • ग्राम प्रधान/संभ्रान्त
Share


शांति व सद्भाव बनाए रखने की, की गयी अपील-
अफवाह/भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही-

सोनभद्र (अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-आगामी पर्व महाशिवरात्रि पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह , एडीएम नमामि गंगे, एसडीएम घोरावल व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में थाना घोरावल अन्तर्गत शिवद्वार मन्दिर पर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत ग्राम प्रधान/संभ्रान्त व्यक्तियों एवं आयोजक के साथ मीटिंग की गयी । साथ इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, व डी0जे0 संचालकों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी संप्रदाय वर्गों के धर्मगुरु, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, डी0जे0 संचालकों, नगर पंचायत विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें