9 मार्च को होगा दुद्धी में भव्य शिव महोत्सव का आयोजन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शिव शिष्या बरखा दीदी रहेंगी उपस्थित
  • कई प्रदेशों के शिव शिष्यों का होगा विहंगम समागम दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज वार्ड 5 के खेल मैदान पर 9 मार्च 2025 दिन रविवार कों भव्य शिव महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शिव…
  • शिव शिष्य के बरखा दीदी की पावन उपस्थिति से अभिभूत
  • शिव शिष्य परिवार पलक पावड़े बिछाये स्वयं के दायित्वों का नैतिक निर्वहन कार्यक्रम के लिए अग्रणी रूप से निभाया जा रहा है।
Share

शिव शिष्या बरखा दीदी रहेंगी उपस्थित
कई प्रदेशों के शिव शिष्यों का होगा विहंगम समागम
दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज वार्ड 5 के खेल मैदान पर 9 मार्च 2025 दिन रविवार कों भव्य शिव महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शिव शिष्यों का घर-घर महा जनसंपर्क अभियान बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश आदि प्रांतो में तेज हों गया है। शिव शिष्य के बरखा दीदी की पावन उपस्थिति से अभिभूत शिव शिष्य परिवार पलक पावड़े बिछाये स्वयं के दायित्वों का नैतिक निर्वहन कार्यक्रम के लिए अग्रणी रूप से निभाया जा रहा है। बरखा दीदी के अनमोल वाणी का श्रवण जरूर करने की आयोजक मंडल अपील घर-घर संपर्क द्वारा कर रहे। आयोजक मंडल दुद्धी शिव शिष्य परिवार पावन महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जी जान से जुट गए है। महिला शिव शिष्य परिवार बढ़ चढ़कर भागीदारी निभा रहें है। इस आशय की जानकारी शिव शिष्य परिवार कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट, भोलानाथ, शिवनारायण रामानुज दुबे ,सीताराम, गायत्री देवी आदि द्वारा दीं गई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें