
संवाददाता–संजय सिंह
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क सोनभद्र के इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग विभाग में एक सप्ताह के कार्यशाला का आयोजन दिनांक 03मार्च 2025 से 07 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ० डी. के. त्रिपाठी ने बताया कि इस संकाय विकास कार्यक्रम में 5 से अधिक संस्थाओं के 70 सहायक प्राध्यापकों, शोध छात्रों , इंजीनियरिंग छात्रों ने प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में आई.आई.आई.टी. प्रयागराज के प्रो. शेखर वर्मा ने वायरलेस तकनीकी नवीन प्रयोगों तथा तकनीक के बारे में चर्चा की। संस्था के निदेशक प्रोफेसर जीएस तोमर ने संकाय विकास कार्यक्रम को मानविकी विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए सराहा। छात्र-छात्राओं के लिए एएमडी xylinx के ट्रेनर द्वारा हार्डवेयर इंप्लीमेंटेशन के लिए प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन आई.आई.टी बीएचयू के डॉ० ओम पांडे एवं प्रोफेसर संजीव शर्मा ने आई.ओ.टी.के क्षेत्र में संभावित विकास के बारे में चर्चा किया। कार्यक्रम के तीसरे दिन मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के डॉ० धर्मेंद्र दीक्षित ने टेरा हर्ट्ज कम्युनिकेशन की विशेषताओं, डॉ आनंद शर्मा ने टेरा हर्ट्ज एंटीना के बारे में चर्चा की। अतिथियों का स्वागत कुल सचिव डॉ० आमोद तिवारी तथा अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ० हिमांशु कटियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के चौथे दिन आई.आई.आई.टी. डी. एम. कुन्नूर के डॉ. विनय तिवारी , बी. बी. ए. यू. लखनऊ के डॉ.मंगलदीप के द्वारा एफ. पी. जी. ए. बॉर्ड पर विभिन्न सर्किट एवं अनुप्रयोगों पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशांत पांडे , डॉ० पीके, डॉ० अभिनव, श्री दीपक, श्री सिकंदर, श्री रोहित शुक्ला, श्री शांतेश्वर, श्री आशीष, राहुल का योगदान सराहनीय रहा
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










