अध्यापक राजकुमार सिंह मानद उपाधि एवं पूर्वांचल रत्न अलंकरण से से किए गए सम्मानित !

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • संवाददाता--संजय सिंह सोनभद्र जनपद के विकासखंड घोरावल में नियुक्त
  • इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय की दुरावल खुर्द के राज्य पुरष्कृत
  • प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद डी0डी0यू0 नगर,चंदौली में आयोजित
  • 15वें वार्षिक सम्मान के भव्य कार्यक्रम /समारोह में काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा प्रेषित
Share

संवाददाता–संजय सिंह

Advertisement

सोनभद्र जनपद के विकासखंड घोरावल में नियुक्त इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय की दुरावल खुर्द के राज्य पुरष्कृत प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद डी0डी0यू0 नगर,चंदौली में आयोजित 15वें वार्षिक सम्मान के भव्य कार्यक्रम /समारोह में काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा प्रेषित विद्या वाचस्पति (डॉक्टरेट) की विशेष मानद उपाधि व उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान, 2025 उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश मिश्रा व जयपुरिया स्कूल, वाराणसी के चेयरमैन दीपक बजाज द्वारा नवाजा गया।
श्री सिंह को यह विद्या वाचस्पति मानद उपाधि व पूर्वांचल रत्न अलंकरण सम्मान उनके शिक्षा जगत में शिक्षण तकनीकी में अभिनव प्रयोग व नवाचार, हिंदी भाषा क्षेत्र में साहित्य लेखन एवं उनके शैक्षणिक शोध-कार्य में विशेष योगदान की दृष्टिगत प्रदान किया गया। श्री सिंह इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, साहित्य, पर्यावरण व समाज सेवा के क्षेत्र में अनेकों सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
कोरोना काल में भी अपने अथक प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की लौ जलाए रखने वाले राजकुमार सिंह की शिक्षण व्यवस्था अनूठी है। उन्हें पहले भी उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार, आदर्श पाठ योजना पुरस्कार, सोन शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा जा चुका है उन्हें पहले भी उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार, आदर्श पाठ योजना पुरस्कार, सोन शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा जा चुका है। अब वर्ष 2021 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने जाने से जिले के शिक्षकों में खुशी है। चुर्क निवासी राजकुमार सिंह की तैनाती वर्ष 2011 में प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द पर हुई थी। इसके बाद से ही शिक्षण कार्यों में अभिनव प्रयोगों से विद्यालय खूब चर्चा में आया। घोरावल ब्लाक का यह दूसरा इंग्लिश मीडियम विद्यालय भी बना। अच्छे माहौल और शैक्षणिक कार्यों के चलते दुरावल खुर्द का विद्यालय कांवेंट को भी टक्कर दे रहा है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें