
डाला सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित रेक्सहवा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात डाला ओबरा संपर्क मार्ग स्थित रेक्सहवा में एमआरएफ सेंटर जाने वाली मार्ग के पास एक बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया ।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक की पहचान अमरेश (23) पुत्र महेंद्र प्रसाद निवासी बरवाडीह थाना कोन के रुप में हुई जो सलईवनवा स्थित निर्माणाधीन सीमेंट कंपनी के अंतर्गत एक कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है ।
युवक को सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने स्थानीय पुलिस व डायल 112 को सुचना दे दिया गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










