“हर घर भाजपा” के नारे के साथ स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लहराया केसरिया परचम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र (गिरीश तिवारी)-: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त
  • जोश देखने को मिला ।
  • सुबह होते ही गलियों, मोहल्लों और घरों की छतों पर भाजपा का केसरिया झंडा हवा से बातें करने लगा।पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और गर्व के साथ
  • अपने-अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों पर झंडा फहराते दिखे।कार्यकर्ताओं ने "भारत
Share

डाला/सोनभद्र (गिरीश तिवारी)-: भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त जोश देखने को मिला । सुबह होते ही गलियों, मोहल्लों और घरों की छतों पर भाजपा का केसरिया झंडा हवा से बातें करने लगा।पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और गर्व के साथ अपने-अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों पर झंडा फहराते दिखे।कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “हर घर भाजपा” के नारे लगाए।

Advertisement

यह केवल झंडा लगाने की रस्म नहीं थी —
यह था एक विचार के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति की भावना और संगठन के प्रति निष्ठा।

डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने कहा
“भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं, एक विचारधारा है — और यह झंडा उस विचार का प्रतीक है जो ‘राष्ट्र प्रथम’ को सर्वोपरि मानता है।”

वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह बबलू ने बताया
“हम झंडा नहीं, संकल्प लहरा रहे हैं — संकल्प देश को मजबूत बनाने का।”

Advertisement

वार्ड, बूथ और पर भाजपा के इतिहास और उपलब्धियों को बताते हुए साफ़-सफाई, । सेवा कार्य भी किए गए — ताकि स्थापना दिवस को केवल उत्सव नहीं, एक संकल्प दिवस बनाया जाए।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें