भावुक पलों के बीच बीआरसी,दुद्धी में संपन्न हुआ शिक्षक विदाई समारोह, शिक्षकों ने दी अपने वरिष्ठों को भावभीनी विदाई

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र: (रवि सिंह)-मंगलवार को बीआरसी,दुद्धी में सेवानिवृत
  • हो रहे वरिष्ठ शिक्षकों का विदाई समारोह धूमधाम से भावुक पलों के बीच मनाया गया।इस सत्र में सेवानिवृत
  • हो रहे प्रधानाध्यापक मो सलीमुल्लाह(UPS डुमरडीहा मध्य),मो यामीन ( प्रा वि पतेरी खोली)ने बारी बारी से ब्लॉक दुद्धी में बिताए अपने यादगार संस्मरण सुनाए।उन्होंने कहा कि दुद्धी हमेशा उनके यादों में रहेगा।यहां से जो प्यार…
  • कर कार्यक्रम के प्रारंभ होने की घोषणा की।
Share

सोनभद्र: (रवि सिंह)-मंगलवार को बीआरसी,दुद्धी में सेवानिवृत हो रहे वरिष्ठ शिक्षकों का विदाई समारोह धूमधाम से भावुक पलों के बीच मनाया गया।इस सत्र में सेवानिवृत हो रहे प्रधानाध्यापक मो सलीमुल्लाह(UPS डुमरडीहा मध्य),मो यामीन ( प्रा वि पतेरी खोली)ने बारी बारी से ब्लॉक दुद्धी में बिताए अपने यादगार संस्मरण सुनाए।उन्होंने कहा कि दुद्धी हमेशा उनके यादों में रहेगा।यहां से जो प्यार व सम्मान मिला व अविस्मरणीय रहेगा।मुख्य अतिथि बीएसए सोनभद्र श्री मुकुल आनंद पाण्डेय,विशिष्ट अतिथि जय किशोर वर्मा( डीसी), लोकेश मिश्रा (Beo कोन),राकेश पाण्डेय (Beo करमा) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम के प्रारंभ होने की घोषणा की। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक ही ऐसा पद है जिसे राष्ट्र निर्माता का दर्जा मिला है अर्थात आप छोटे छोटे बच्चों के व्यक्तित्व का जैसा निर्माण करते हैं वैसा ही देश का भविष्य बनता है।शिक्षक विद्यार्थियों से न केवल भौतिक वरन भावनात्मक रूप से भी जुड़े रहते हैं।जो शिक्षक ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हैं उन्हें समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

बीईओ श्री महेंद्र मौर्या ने कहा कि दोनों ही वरिष्ठ शिक्षक कर्मठ व स्वच्छ छवि वाले हैं।आगामी जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।विशिष्ट अतिथि बीईओ कोन व करमा ने भी शिक्षकों को संबोधित किया।वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने दोनों ही वरिष्ठ साथियों को विदाई देते हुए विदा हो रहे साथियो से सम्बंधित अपने संस्मरण भी सुनाए।उन्होंनेआगामी जीवन के लिए शुभेच्छा व्यक्त की। वरिष्ठ शिक्षक सदानंद मिश्र ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान करना हम सबके लिए नैतिक कर्तव्य है।
इस मौके पर शिक्षक गोपाल गुप्ता के असामयिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र चौबे, अविनाश गुप्ता और संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर सुनील पांडेय,शैलेश मोहन,सदानंद मिश्र,जितेंद्र चौबे,भोलानाथ,सर्वेश त्रिपाठी, मुसईराम,अविनाश,प्रवीण द्विवेदी,विरेंद्र बहादुर, मो आजम,राकेश शर्मा,विजय गुप्ता,बिहारी लाल,वरुण यादव,गौरव चौधरी,राजेश झा, लल्लूराम,उज्ज्वल मौर्य,बलवंत सिंह,बृजेश मौर्य, बृजकुमारी सिंह, आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें