गढ़वा के गैंगस्टर गिरोह का सोनभद्र में पर्दाफाश: अमिला धाम पहुंचे तो कोन पुलिस ने चारों इनामी अपराधियों को दबोचा, भेजा जेल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कोन/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी) कोन पुलिस ने अपराध की दुनिया में खलबली मचाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
  • झारखंड के गढ़वा जिले से जुड़े 15-15 हजार के इनामी चार कुख्यात
  • अपराधी अमिला धाम दर्शन के बहाने सोनभद्र पहुंचे, लेकिन पुलिस की नजरों से बच न सके।
  • थाना प्रभारी गोपाल जी के नेतृत्व में हुई इस ऑपरेशन ने झारखंड-बिहार बॉर्डर क्राइम नेटवर्क की कमर तोड़ दी।सूचना मिलने पर कोन पुलिस ने फौरन जाल बिछाया और रानीडीह क्षेत्र में संदिग्धों की घेराबंदी कर…
Share

कोन/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी) कोन पुलिस ने अपराध की दुनिया में खलबली मचाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। झारखंड के गढ़वा जिले से जुड़े 15-15 हजार के इनामी चार कुख्यात अपराधी अमिला धाम दर्शन के बहाने सोनभद्र पहुंचे, लेकिन पुलिस की नजरों से बच न सके। थाना प्रभारी गोपाल जी के नेतृत्व में हुई इस ऑपरेशन ने झारखंड-बिहार बॉर्डर क्राइम नेटवर्क की कमर तोड़ दी।सूचना मिलने पर कोन पुलिस ने फौरन जाल बिछाया और रानीडीह क्षेत्र में संदिग्धों की घेराबंदी कर चारों अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान ब्रजेश पासवान, डब्बू यादव उर्फ शिवानंद, नरायण यादव और ललन प्रसाद के रूप में हुई है, जो सभी गढ़वा जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे।इन अपराधियों पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे गंभीर आरोप हैं। इनकी गिरफ्तारी पर झारखंड पुलिस ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस टीम में चाचीकला चौकी प्रभारी हवलदार पाल, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, कांस्टेबल पंकज राय और संजय यादव की सक्रिय भूमिका रही। चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है,थाना प्रभारी गोपाल जी ने कहा कि सोनभद्र पुलिस अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बनने देगी। आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें