बारात में शामिल होने आए दो युवक ट्रेन की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चोपन/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
  • बारात
  • में शामिल होने आए दो युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।
  • हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
Share

चोपन/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- चोपन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बारात में शामिल होने आए दो युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है,घटना के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा से बारात चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम बगवैसा आई थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आए।पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र का है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें