रामगढ़ बाजार में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लू लगने की आशंका

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-भीषण गर्मी में राह चलते एक वृद्ध की संदिग्ध हालात
  • में मौत
  • हो गई।
  • घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार की है।
Share

सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-भीषण गर्मी में राह चलते एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार की है। मृतक की पहचान सुमेर चेरो (65 वर्ष), पुत्र सुखदेव, निवासी सथारी, थाना माँची के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमेर चेरो बाजार करने के लिए पिकअप वाहन से रामगढ़ पहुंचे थे। वाहन से उतरने के बाद वह अपने सिर पर गठरी रखकर बाजार की ओर बढ़ ही रहे थे कि अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज धूप और लू लगने की वजह से वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, जिससे उनकी जान चली गई। सूचना पर पन्नूगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।भीषण गर्मी और लू के चलते जिले में पहली मौत सामने आने से जनमानस में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन को चाहिए कि सार्वजनिक स्थानों पर छाया, पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें