कोयला चोरी बना काल! आउटर पर मलगाड़ी की चपेट में आया युवक, दोनों पैर कटे – वाराणसी रेफर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र( अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत
  • धनौरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया।
  • आउटर पर खड़ी कोयला लदी मलगाड़ी पर चढ़कर चोरी का प्रयास कर रहा एक युवक अचानक ट्रैक से फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया।
  • इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना रेलवे गेट संख्या 62 और 63 के बीच की है, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस…
Share

सोनभद्र( अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आउटर पर खड़ी कोयला लदी मलगाड़ी पर चढ़कर चोरी का प्रयास कर रहा एक युवक अचानक ट्रैक से फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना रेलवे गेट संख्या 62 और 63 के बीच की है, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने युवक को तुरंत दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि रेलवे व पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें