शराब के नशे मे युवक ने किया जनलेवा हमला दुसरे युवक की दाँत से नाक काट कर अलग की,घायल युवक का बनारस में इलाज़ जारी।

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • रवि सिंह (दुद्धी/सोनभद्र) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीडर में एक शराबी ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे सुनते और देखते ही आप इंसान के वेश में छुपे भेड़िये की पहचान स्वयं कर लेंगे,यह…
  • लगभग 9 बजें की है, जहाँ अपने हीं गांव मे घर से कुछ दूरी पर स्थित
  • एक किराने की दुकान पर सामान लेने के दौरान युवक से कुछ कहा सूनी हो गई पीड़ित
  • ने आरोप लगाते हुए बताया कि संतोष कुमार पुत्र सुधांशु कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष ने शराब के नशे में हो कर संजीत
Share

रवि सिंह

(दुद्धी/सोनभद्र) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीडर में एक शराबी ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसे सुनते और देखते ही आप इंसान के वेश में छुपे भेड़िये की पहचान स्वयं कर लेंगे,यह मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर आपके रोगटे खड़े हो जायेंगे।
आप सभी ने आज तक किसी जानवर द्वारा किसी व्यक्ति पर जान लेवा हमला करते हुए देखा या सुना होगा लेकिन यह एक ऐसा मामला है जो इंसान हो और जानवर के बीच की फर्क को धूमिल करता है जी हां ऐसा ही मामला बीडर गांव का है जहां एक व्यक्ति द्वारा दुसरे व्यक्ति पर जानवरों की भाति हमला करते हुए उसका कान अपने दांतो काटकर अलग कर दिया है आपको बता दे की घटना बीते शुक्रवार की रात लगभग 9 बजें की है, जहाँ अपने हीं गांव मे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक किराने की दुकान पर सामान लेने के दौरान युवक से कुछ कहा सूनी हो गई पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि संतोष कुमार पुत्र सुधांशु कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष ने शराब के नशे में हो कर संजीत कुमार पुत्र चन्दर कुमार उम्र लगभग 23 वर्ष पर अपने मुख़ के दाँतो से ऐसा जानलेवा हमला किया की संजीत कुमार का दाहिने साइड का नाक का हिस्सा अलग हो गया।जिसके बाद घायल युवक को आनन,फानन मे राहगीरों द्वारा संजीत कुमार को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, डॉक्टरो ने देखते हीं तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।इसी बात् को लेकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है। परिजनो ने स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई हैं।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें