
डाला/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)– डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्थल के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बेकाबू हुआ टैंकर सड़क किनारे एक मकान की दीवार तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा,इस हादसे में घर में मौजूद तीन महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार व्यक्ति भी चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी साधन के जरिए अस्पताल भेजवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ मकान, दीवारें टूट गईं और अंदर का सामान बिखर गया।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










