
सोनभद्र (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-जिले के सुकृत क्षेत्र में एक भयावह हादसा हुआ, जिसने प्रशासनिक लापरवाही और सड़क सुरक्षा की पोल खोल दी। लोहरा गांव के समीप जंगल से लकड़ी काटकर रोज़ी-रोटी कमाने निकले गिरजा (32 वर्ष), पुत्र सरजू निवासी सुकृत को एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने साइकिल समेत बेरहमी से कुचल दिया। गिरजा का शरीर सड़क पर क्षत-विक्षत पड़ा रहा और ट्रक बिजली के खंभे और पुलिया से टकराकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।मृतक गिरजा, जो कि मुशहर जाति से था, अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर मधुपुर की मिठाई की दुकान पर लकड़ी बेचने का काम करता था। वह हर सुबह जंगल से लकड़ी काटकर निकलता था ताकि अपने परिवार का पेट भर सके। लेकिन इस सुबह, उसकी ज़िंदगी प्रशासनिक लापरवाही की बलि चढ़ गई।घटना की सूचना पर सुकृत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोडेड और तेज़ रफ्तार हाईवा ट्रकों का खुलेआम संचालन हो रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, परंतु जिला प्रशासन और पुलिस आंखें मूंदे हुए हैं।गिरजा की मौत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इस तंत्र में गरीब, दलित और मेहनतकश इंसान की ज़िंदगी की कोई कीमत नहीं बची है। न तो ट्रकों की जांच हो रही है, न ही स्पीड पर नियंत्रण है। कानून की किताबें केवल VIP सड़कों तक सीमित रह गई हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में हर दिन मौत सड़क पर तैनात खड़ी रहती है।गिरजा न केवल एक व्यक्ति था, वह मेहनतकश समाज का प्रतिनिधि था, जिसकी आवाज़ अब हमेशा के लिए खामोश कर दी गई। सोनभद्र की इस मिट्टी ने आज एक और श्रमिक पुत्र को खो दिया, जिसकी गूंज बहुत दूर तक सुनाई देनी चाहिए।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










