भीषण अग्निकांड से दहला सोनभद्र: चोपन के बिल्ली मारकुंडी में आधा दर्जन घर जलकर राख, तीन बकरियों की मौत, लाखों की संपत्ति स्वाहा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र (अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी वैष्णो मंदिर के पास बुधवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक आधा दर्जन से अधिक घरों में आग भड़क उठी।
  • आग की भयावह लपटों ने कुछ ही पलों में घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
  • भीषण अग्निकांड में लाखों की नगदी, गृहस्थी का सामान, एक बाइक समेत
  • तीन बकरियाँ जलकर खाक हो गईं।घटना की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Share

डाला/सोनभद्र (अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी वैष्णो मंदिर के पास बुधवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक आधा दर्जन से अधिक घरों में आग भड़क उठी। आग की भयावह लपटों ने कुछ ही पलों में घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisement

भीषण अग्निकांड में लाखों की नगदी, गृहस्थी का सामान, एक बाइक समेत तीन बकरियाँ जलकर खाक हो गईं।घटना की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते रहे, वहीं स्थानीय ग्रामीण हैंडपंप और बाल्टी के सहारे आग पर काबू पाने में जुट गए। दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने भरसक प्रयास से आग को फैलने से रोका, वरना तबाही और भी विकराल हो सकती थी।इस दर्दनाक हादसे में जहाँ लोगों की वर्षों की कमाई चंद मिनटों में राख हो गई, वहीं मवेशियों की मौत ने परिवारों के जख्म और गहरे कर दिए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दमकल विभाग को तत्काल सूचना दे दी गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें