मंत्री संजय निषाद से बहस करना पड़ा महंगा –यातायात प्रभारी लाइनहाजिर!

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-सूबे के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.
  • संजय कुमार निषाद की ‘संवैधानिक अधिकार रथ
  • यात्रा’ जब सोनभद्र की सरज़मीं पर पहुंची, तो सियासी तापमान के साथ-साथ
  • प्रशासनिक तंत्र में भी हलचल मच गई।
Share

सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-
सूबे के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद की ‘संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा’ जब सोनभद्र की सरज़मीं पर पहुंची, तो सियासी तापमान के साथ-साथ प्रशासनिक तंत्र में भी हलचल मच गई। बढ़ौली चौक पर यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभाल रहे प्रभारी अविनाश कुमार सिंह की पहले निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं से तीखी झड़प हुई, फिर खुद मंत्री संजय निषाद से उनकी खुली बहस हो गई।इस अभूतपूर्व टकराव ने कुछ ही घंटों में आग की तरह तूल पकड़ा और नतीजा यातायात प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया।

Advertisement

यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश था, नारों की गूंज थी, और मंत्री के रथ के साथ चला हुंकार था ‘हक की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं।’ इसी जोश में जब रूट और यातायात नियंत्रण को लेकर बहस शुरू हुई, तो मामला इस कदर बिगड़ गया कि सड़क पर संवैधानिक अधिकार की गूंज के बीच सत्ता और सिस्टम की सीधी भिड़ंत देखने को मिली।माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक अमले को सकते में डाल दिया है।

यातायात प्रभारी अविनाश कुमार सिंह को मंत्री से टकराव ने उनके कॅरियर पर तात्कालिक असर डाल दिया।इस घटना के बाद सोनभद्र का माहौल पूरी तरह से सियासी रंग में रंग गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें