अवैध खनन पर सख्त हुई सोनभद्र पुलिस, एसपी ने जारी किया व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (अरविंद दुबे गिरीश तिवारी) जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।
  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध खनन की शिकायतों के त्वरित
  • और गोपनीय निस्तारण हेतु एक विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9336885194 जारी किया गया है।इस नंबर के माध्यम से आमजन अब किसी भी थाना क्षेत्र में चल रही अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी सीधे पुलिस तक…
  • शिकायत
Share

सोनभद्र (अरविंद दुबे गिरीश तिवारी) जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अवैध खनन की शिकायतों के त्वरित और गोपनीय निस्तारण हेतु एक विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9336885194 जारी किया गया है।इस नंबर के माध्यम से आमजन अब किसी भी थाना क्षेत्र में चल रही अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी सीधे पुलिस तक भेज सकेंगे। शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है और शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए पुलिस कटिबद्ध है और आम लोगों की सहभागिता से इस अभियान को और प्रभावशाली बनाया जाएगा। इस पहल से न सिर्फ अपराधियों के हौसले पस्त होंगे, बल्कि पर्यावरण और संसाधनों की रक्षा भी सुनिश्चित होगी।प्रशासन की इस सख्ती को स्थानीय लोगों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि अब अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें