अनियंत्रित ट्रक ने ली तीन जिंदगियां: तिलियापुर गांव में दर्दनाक हादसा, मासूम समेत तीन की मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अरविंद दुबे | गिरीश तिवारीसोनभद्र।
  • पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जब सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को एक अनियंत्रित
  • ट्रक ने रौंद दिया।
  • हादसे में एक व्यक्ति, एक युवती और एक छह वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत
Share

अरविंद दुबे | गिरीश तिवारी
सोनभद्र।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के तिलियापुर गांव में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जब सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति, एक युवती और एक छह वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच का आश्वासन दिया है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें