ओबरा पॉवर प्लांट में भीषण आग, जिलाधिकारी-SP मौके पर; करोड़ों की क्षति की आशंका

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-ओबरा स्थित
  • बीटीपीएस (BTPS) पॉवर प्लांट के आईसीटी स्विच यार्ड नंबर-01 और 02 में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
  • आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में आसमान में घना काला धुंआ छा गया।
  • घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।दमकल की कई गाड़ियों के साथ
Share

ओबरा/सोनभद्र(अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)-ओबरा स्थित बीटीपीएस (BTPS) पॉवर प्लांट के आईसीटी स्विच यार्ड नंबर-01 और 02 में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में आसमान में घना काला धुंआ छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बीएन सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।दमकल की कई गाड़ियों के साथ सीआईएसएफ के जवान आग बुझाने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि यह वही आईसीटी यार्ड है, जहां पूर्व में भी कई बार अग्निकांड हो चुका है, बावजूद इसके सुरक्षा उपायों में कोई बड़ा सुधार नहीं किया गया।सूत्रों के मुताबिक इस भीषण आग से पॉवर प्लांट की परियोजनाओं को कई सौ करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचने की संभावना है। प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और आग के कारणों की जांच की जा रही है। ओबरा की यह घटना जिले में ऊर्जा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें