जुगैल में दस वर्षीय मासूम की चाकू मारकर हत्या, खेत में मिला शव – गांव में सनसनी, परिजनों में कोहराम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • अरविंद दुबे / गिरीश तिवारीसोनभद्र, चोपन।
  • जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल ग्राम पंचायत
  • में शनिवार सुबह उस वक्त
  • सनसनी फैल गई, जब एक दस वर्षीय मासूम बालक का शव गांव के ही खेत
Share

अरविंद दुबे / गिरीश तिवारी

सोनभद्र, चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के जुगैल ग्राम पंचायत में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दस वर्षीय मासूम बालक का शव गांव के ही खेत में पड़ा मिला। शव पर चाकू से गोदने के गहरे निशान थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कप्तान पुत्र हीरामणि (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात से ही घर से लापता था। सुबह ग्रामीणों को खेत में उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कालू सिंह, सीओ हर्ष पांडेय व स्थानीय पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन का कार्य शुरू हुआ। एएसपी ने बताया कि पीड़ित पिता हीरामणि की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट है कि हत्या चाकू से की गई है, लेकिन अभी यह सामने नहीं आ सका है कि मासूम की हत्या किसने और क्यों की। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश में जुट गई है। गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें